चम्पावत, अप्रैल 23 -- नवनीत, पाटी। स्वास्थ्य विभाग ने पाटी के मन्टाडे एएनएम सेंटर में जागरुकता कार्यक्रम चलाया। एसीएमओ डॉ.बलवीर सिंह ने संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया। कहा कि घर में प्रसव कराने से कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। जबकि डॉक्टर की निगरानी में सुरक्षित प्रसव होता है। इस दौरान खुशियों की सवारी, 108 सेवा, प्रोत्साहन राशि और पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीपीएम अमर चंद, ब्लॉक कार्डिनेटर पुष्पा जोशी, सीएचसी की संगीता, अंकित आदि मौजूद रहे। -- यह भी पढ़ें- पाटी के मन्टाडे में संस्थागत प्रसव कराने पर दिया जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...