संस्थागत प्रसव कम होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार
पीलीभीत, मई 9 -- अमरिया। संस्थागत प्रसव कराने के मामले में जिले में फिसड्डी अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर सीएमओ ने एमओआईसी और एलएमओ से जवाब तलब किया। पोजीशन को सही कराने के निर्देश देकर कहा कि प्रसव कहां कराए जा रहे हैं यह देख कर रिपोर्ट दें। यही नहीं सीएमओ ने कहा कि संस्थागत प्रसव के आंकड़े न बढ़े तो एक्शन होगा। पिछले दिनों डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने डीएचएस की बैठक में संस्थागत प्रसव न होने पर चिंता जताई थी। इसमें कहा था कि अगली बैठक से पहले सभी जगह की रिपोर्ट पहले से बेहतर हो। इस पर अगर ठीक से काम नहीं हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में सीएमओ डा.आलोक कुमार ने औचक अमरिया में एफआरओ पहुंच कर निरीक्षण किया। एलएमओ डा.सुचि गुप्ता व एमओआईसी डा.अनिकेत गंगवार से आंकड़े तलब कर बाकी दस्तावेज मांगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.