हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने गुरुवार को जिले के सभी केंद्रों, सीएमएस और एमओआईसी के साथ वर्चुअल बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने और टीबी मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सालयों, ब्लॉकों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, ईजा-बोई और परिवार कल्याण योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ टीबी और एनसीडी स्क्रीनिंग को गांव-गांव तक अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव और टीबी मुक्त अभियान को लेकर सीएमओ ने दिए...