प्रयागराज, जून 21 -- एएमए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. डीएन शुक्ल और डॉ. दीप्ति योगेश्वर में योगाभ्यास कराया। एएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेवी राय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. युगांतर पांडेय मौजूद रहे। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र के निर्देशन में योग का अभ्यास किया गया। प्रभारी डॉ. सीमा साहू गुप्ता, समन्वयक डॉ. आरके विश्वास रहे। यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में आयोजित योग शिविर में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के सानिध्य में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने योगाभ्यास किया। यह भी पढ़ें- संस्थाओं-संगठनों की ओर से उत्साह से किया गया योगासन माता प्रसाद खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज झूं...