वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संस्थाएं भी परिवार की तरह होती हैं। इसके सभी सदस्य बच्चों की तरह होते हैं। अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी ने अपने समर्पण और लगन से यह सिद्ध किया है। ये बातें सोसाइटी के संरक्षक वल्लभदास अग्रवाल ने रविवार को संस्था के रजत जयंती समारोह में कहीं।मोतीझील स्थित होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि निवेदिता शिक्षा सदन की प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा सिंह ने कहा कि आज नारी की पहचान गृहस्थी तक सीमित नहीं। वह विश्व पटल पर नाम रोशन कर रही है। उन्होंने मोबाइल उपयोग के दुष्परिणाम भी बताए। विशिष्ट अतिथि पाणिनि कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य विदुषी नंदिता शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन यह प्रसन्नता का विषय है कि अन्य क्षेत्...