संस्कृत स्पर्धाओं के आयोजन के लिए 110 संयोजकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार, अगस्त 21 -- उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की ओर से 18वें संस्कृत महोत्सव के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली संस्कृत स्पर्धाओं के संचालन के लिए प्रदेशभर के 110 खंड संयोजकों, जनपद संयोजकों और सह संयोजकों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश के 95 विकासखंडों और 13 जनपदों में संस्कृत स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में किसी भी विषय में संस्थागत रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। संस्थानम् के सचिव एवं स्पर्धाओं के मुख्य समन्वयक प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने बताया कि छह प्रकार की स्पर्धाओं में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.