पलामू, अक्टूबर 2 -- हरिहरगंज। शहर के एक होटल में शुक्रवार को प्रस्तावित संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों की बैठक राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छह अक्टूबर को बिहार के गया स्थित खरखुरा ब्रजभूषण संस्कृत महाविद्यालय में प्रस्तावित संघ की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। वंशीधर मिश्रा ने बताया कि गया की बैठक में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित संस्कृत स्कूलों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संस्कृत स्कूलों को केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। संघ एकजुट होकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेगा। बैठक में महासंघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष लखन पांडेय, वीरेंद्र सि...