प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह उत्सव के तहत संस्कृत विभाग की ओर से श्लोक पाठ प्रतियोगिता हुई। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी और राजकीय डिग्री कॉलेज सैदाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय यादव निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सीएमपी, रज्जू विश्वविद्यालय, ईसीसी और सैदाबाद के करीब 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि संस्कृत समावेशी चिंतन की आधारशिला है और मानव जीवन में रचनात्मक जीवंतता का संचार करती है। डॉ. अजय यादव ने संस्कृत को भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार बताया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...