रिषिकेष, मार्च 10 -- उत्तराखंड माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन की बैठक मंगलवार को श्री गुरु राम राय लक्ष्मणझूला इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। इस दौरान संगठन ने सरकार से संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं का निदान करने की गुहार लगाई। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनसूया प्रसाद सुन्दरियाल ने कहा कि संगठन को गठन हुए एक वर्ष हो गया, तब से संगठन लगातार संस्कृत की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संघषर्रत है। उन्होंने प्रदेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों में राज्य सरकार से मानदेय प्राप्त शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की बात कही। कहा कि प्रदेश के अधिकतर विद्यालय इन्हीं शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। यह शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का संचालन, मूल्यांकन, चुनाव ड्यूटी से लेकर सभी कार्यों का संचालन करते हैं। सरकार को इनकी इतनी लंबी सेवाओं को दे...