दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने सोमवार को मां श्यामा की पूजा की। मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के न्यासी सदस्य सह संस्कृत विवि पीजी साहित्य विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार पासवान एवं उज्ज्वल कुमार ने मां के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी, माला व श्यामा भोग भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने डॉ. पासवान से न्यास के सौजन्य से संस्कृत की शैक्षिक संस्थाओं को गोद लेकर उनके सर्वांगीण विकास पर निर्णय लेने का आग्रह किया। मौके पर डॉ. नूनू झा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेश चौधरी, चंद्रांशु मिश्रा, पंडित महेंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.