पटना, मार्च 16 -- बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा (10वीं) 2026 की सोमवार से शुरुआत हुई। परीक्षा राज्य पर के 59 केंद्रों पर शुरू हुई। इसमें 23,612 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के पहले दिन बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मधुबनी जिले के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था व परीक्षा संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्राधीक्षक और शिक्षकों से परीक्षा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। अध्यक्ष ने कहा कि बोर्...