देहरादून, अप्रैल 10 -- संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व और उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा में रुद्रांश और सक्षम प्रसाद ने सर्वाधिक नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्व मध्यमा का रिजल्ट 92 और उत्तर मध्यमा का रिजल्ट 88.48 प्रतिशत रहा है। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित संस्कृत शिक्षा निदेशालय में शिक्षा सचिव दीपक कुमार और परिषद की सभापति कंचन देवराड़ी ने बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया। संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।देवराड़ी ने बताया कि इस वर्ष पूर्व मध्यमा में रजिस्टर्ड 952 में 950 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 874 पास हुए हैं। इनका प्रतिशत 92 रहा है। जबकि उत्तर मध्यमा में रजिस्टर्ड 827 छात्रों में 825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 730 छात्र पास ह...