लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और संस्कृत निदेशालय का भवन राजधानी के राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज की खाली जमीन पर बनेगा। जिससे कामकाज में आसानी होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दोनों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के भवन बनाने पर कुल 19.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं उप्र संस्कृत शिक्षा निदेशालय का भवन के निर्माण पर 21.43 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। फिलहाल, यूपी में संस्कृत स्कूलों को लगातार सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। यही नहीं संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने पर लगातार जोर भी दिया जा रहा है। ऐसे में संस्कृत शिक्षा बोर्ड व संस्कृत शिक्षा निदेशालय का अपना भवन होने से कामकाज में आसानी होगी। अभी तक संस्कृत शिक्षा बोर्ड का कार्यालय शाहमीना रोड पर चलाया जा र...