हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- संस्कृत शिक्षा जगत की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने ऐसे स्कूल-कॉलेजों की वर्गीकृत सूची का जीओ जारी कर दिया है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इससे संस्कृत शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी और पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. कुलदीप चंद्र पंत ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे संस्कृत शिक्षा को नई गति मिलेगी। अब संस्कृत स्कूल-कॉलेजों का संचालन स्पष्ट नियम और वर्गीकरण के आधार पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.