पटना, मार्च 31 -- बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारियों को सेवांत लाभ का चेक प्रदान किया। लंबे समय से लंबित भुगतान के पूरा होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कर्मचारियों ने अध्यक्ष के पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी आर्थिक समस्याओं का समाधान हुआ है। अध्यक्ष झा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन बोर्ड की प्राथमिकता है। भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी कर्मचारी के वैधानिक लाभ लंबित नहीं रहने दिए जाएंगे।कार्यक्रम में बोर्ड के सचिव नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी थे। सचिव ने भी इस पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.