पलामू, अगस्त 19 -- हरिहरगंज। राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा, उपाध्यक्ष रामलखन पांडेय एवं सचिव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में संघ का एक शिष्टमंडल जल्द केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात करेगी। हरिहरगंज शहर के खाप कटैया मोहल्ला स्थित अपने आवासीय परिसर में मंगलवार को जानकारी देते हुए वंशीधर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय वेद संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय, उज्जैन बोर्ड में राष्ट्र के सभी संस्कृत विद्यालयों का शपथ पत्र जमा कराने की मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र जमा होने के बाद विद्यालय एवं शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जब-तक मांग पूरा नहीं होगा, संघ लगातार प्रयास जारी रखने का काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...