वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति की वाराणसी इकाई की मासिक बैठक बुधवार को हनुमत संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक में मानदेय शिक्षकों को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति और विद्यालयों में छात्र संख्या वृद्धि के लिए प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। नई समिति का गठन भी किया गया। इसमें विशाल कुमार पांडेय अध्यक्ष, महेश कुमार महामंत्री, दुर्गेश कुमार उपाध्याय कोषाध्यक्ष, जगदीश तिवारी जिला संगठन मंत्री, आशुतोषमणि त्रिपाठी प्रवक्ता, डॉ. सुषमा मिश्रा महिला जिला प्रभारी और अत्रिमुनि उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी चुने गए। प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पुष्कर पांडेय ने संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...