वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने जनगणना निदेशक को सोमवार को पत्र लिखकर संस्कृत शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने विश्वविद्यालय और सम्बद्ध संस्कृत महाविद्यालयों में 28 मई से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने का हवाला दिया है। कुलपति ने जनगणना निदेशक को भेजे पत्र में लिखा है कि अधिकांश संस्कृत महाविद्यालयों में एक या दो शिक्षक कार्यरत हैं। परीक्षाओं के बाद कॉपियों के मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम घोषित करने में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। ऐसी स्थिति में संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जाता है तो परीक्षाएं प्रभावित होंगी। तब राज्यपाल की दी हुई तिथि पर दीक्षांत समारोह भी नहीं हो सकेगा।संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति के प्र...