वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री कक्षाओं में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन 15 जुलाई तक चलेंगे। विश्वविद्यालय में वेद, व्याकरण, ज्योतिष, साहित्य, पुराण, धर्मशास्त्र, न्याय, वेदान्त, पालि और थेरवाद सहित विभिन्न पारम्परिक विषयों में स्नातक स्तर की शिक्षा उपलब्ध है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...