हरिद्वार, फरवरी 26 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर छत्तीसगढ़ से आए 90 छात्रों और शिक्षकों के दल ने गुरुवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। दल में बीपीएड, एमपीएड और योग विभाग के विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में योग उपचार का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है, जिसे जीवनशैली में अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रो. राजीव चौधरी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.