संस्कृत विवि में नए परीक्षा नियंत्रक ने संभाला पदभार
दरभंगा, मई 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया है। मौके पर कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने उन्हें सम्मानित किया। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने शुभकामना देते हुए कहा कि सत्र नियमितीकरण एवं पेंडिंग जरूरी कार्यों को मिशन मोड में सम्पादित करना है। मौके पर नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि लोकभवन एवं कुलपति के दिशा-निर्देश में सभी कार्य ससमय पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सत्र नियमित करना, शैक्षणिक पंचांग का क्रियान्वयन तथा छात्र हित उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके अलावा जो जरूरी कार्य उनके संज्ञान में लाया जाएगा उसे भी तत्परता से किया जाएगा। उप परीक्षा नियंत्रक सह निवर्तमान प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. ध्रुव मिश्र ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.