दरभंगा, फरवरी 16 -- बेनीपुर। बेलौन निवासी 16 वर्षीया सुप्रीता कुमारी ने अष्टाध्यायी कण्ठपाठ स्पर्धा में प्रथम, उनकी छोटी बहन 14 वर्षीया सर्वज्ञा कुमारी ने धातुरूप कण्ठपाठ स्पर्धा में प्रथम एवं शास्त्रीय स्फूर्ति स्पर्धा में तृतीय व 11 वर्षीय छोटे भाई सर्वोत्तम कुमार झा ने काव्य कण्ठपाठ स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्गदर्शक, गुरु व पिता डॉ. संतोष कुमार झा पूर्णिमा रामप्रताप संस्कृत कॉलेज, बैगनी के सहायक व मां महाश्वेता उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय कमरौली की हिन्दी शिक्षिका हैं। महिनाम निवासी चिरंजीव झा के पुत्र सुनील कुमार को ज्योतिष भाषण स्पर्धा में सान्त्वना पुरस्कार मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.