प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता के 2607 पदों पर भर्ती के आवेदन से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लाखों छात्रों को वंचित करने पर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि विज्ञापन संख्या 52 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रों को मौका दिया गया है। संस्कृत विवि से शास्त्री करने वालों को टीजीटी में भी समस्या होगी क्योंकि समकक्ष शब्द नहीं जोड़ा गया है। उपसचिव संजय सिंह का कहना है कि चयन आयोग की ओर से अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती में संपूर्णानंद विवि के छात्रों को मौका नहीं अगर वहां से जुड़ जाता है तो यहां शब्दावली मे...