दरभंगा, जुलाई 5 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में सत्र 2026-28 के शिक्षाशास्त्री (बीएड) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रथम चरण की मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रथम मेधा सूची में 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विभाग में कुल 100 सीटें निर्धारित हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 108 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत अभ्यर्थियों का ही मेधा सूची प्रकाशित किया गया है। विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों को तीन से नौ जुलाई तक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन तीन हजार रुपये जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। यह भी पढ़ें- नामांकन के लिए आवेदन देने की आज अंतिम तिथि पंजीयन शुल्क प्राप्त अभ्यर्थी अगले दिन शिक्षाशास्त्...