रांची, मार्च 12 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में गुरुवार को पूर्ववर्ती छात्रसंघ की बैठक हुई, जिसमें दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 'वेद-वेदाङ्ग में निहित भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 150 से अधिक शोध पत्रों का पंजीकरण हो चुका है। बैठक में प्रो चंद्रकांत शुक्ल, डॉ मीना शुक्ला, प्रो अर्चना दुबे, डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ शैलेश मिश्र, डॉ धीरेंद्र दुबे, डॉ एसके घोषाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.