वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने 'संस्कृतविद्या' शोधपत्रिका के 35वें अंक का विमोचन किया। इस शोधपत्रिका का प्रकाशन संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की तरफ से वर्ष 1981 से किया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि वर्तमान में संस्कृत के प्रति लोगों की रुचि निरंतर बढ़ रही है और जो लोग प्रत्यक्ष रूप से संस्कृत शोध से जुड़े नहीं हैं, वे भी इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि संकाय द्वारा किए जा रहे शोध एवं शैक्षणिक कार्यों को विश्वविद्यालय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की दिशा में प्रयास होने चाहिए।इस दौरान संस्कृतविद्या शोधपत्रिका के प्रधान सम्पादक और संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल, सम्पादक प्रो. माधव जनार्दन रटाटे, सहसम्पादक प्रो. सुनी...