चंदौली, फरवरी 28 -- चहनियां। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्पूर्णानन्द संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रभुपुर में शनिवार को परीक्षा में कुल 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय में गणित में कुल 121 छात्रों में 103 ही छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जबकि 18 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान की परीक्षा में 23 छात्राएं थी। जिसमें दो छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...