बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। गुरुवार को पंचमुखी शिव मंदिर संस्कृत विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित द्वारा बटुकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लेते हुए फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत राधा कृष्ण के रूप में नृत्य करते हुए कलाकारों ने मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विजयपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा एडवोकेट, श्रद्धानंद शर्मा, लोकेश वत्स, पूर्व अध्यक्ष अमित राणा, मुदित जैन, अमित शर्मा, केडी शर्मा, आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, प्रमोद सभासद रमेश सभासद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.