जहानाबाद, अप्रैल 9 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार संस्कृत प्रा सह माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के संरक्षक डॉ एसके सुनील की अध्यक्षता में स्वामी पराकुशाचाय संस्कृत उच्च विद्यालय हुलासगंज के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय शर्मा के आकस्मिक निधन पर लक्ष्मी सांग वेद संस्कृत प्रा सह उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा सुनील ने कहा कि स्व शर्मा एक मृदुभाषी विशिष्ट विद्वान बताया तथा उनके अचानक निधन से उनके परिजन को इस दुख की घङी में शोक सहने तथा आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित उपेन्द्र कुमार, आचार्य अमरेश कुमार तथा स्वामी कौशलेंद्राचार्य के द्वारा गीता पाठ का वाचन किया गया तथा स्वर्गीय शर्मा को पुष्प अर्चना कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संजय कुमार शर्मा,...