चंदौली, अप्रैल 7 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की संचालित विकास परियोजनाओं की सोमवार की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने विभागवार कार्यों की प्रगति का हाल जाना। इस दौरान चकिया में निर्माणाधीन संस्कृत विद्यालय के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं बाबा कीनाराम मठ में चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर सख्ती नाराजगी जताई।बैठक में डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख विकास परियोजनाओं में पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्...