संस्कृत विद्यालयों के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू, मदनसाठ विद्यालय की हुई स्थलीय जांच
छपरा, जून 12 -- दाउदपुर (मांझी)। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी के आदेश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के निर्देश पर जिले के संस्कृत विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
निरीक्षण की प्रक्रिया इसी क्रम में शुक्रवार को मांझी प्रखंड के श्री शंकर संस्कृत मध्य विद्यालय, मदनसाठ का तीन सदस्यीय जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, छात्र नामांकन, शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति व अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच दल में हालखोरी साह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रईसुल एहरार खां, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे। टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था तथा विभागीय मानकों के अनुरूप संचालित गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.