भभुआ, जून 9 -- कैमूर में तीन अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने गठित की त्रिस्तरीय समितियां, चार दिनों में मांगी रिपोर्ट भवन, भूमि, नियुक्ति, छात्र संख्या, अनुदान संबंधी अभिलेखों की होगी गहन जांच भभुआ, मोहनियां और कुदरा प्रखंड के अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की जांच होगी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ नगर संवाददाता। यह भी पढ़ें- संस्कृत विद्यालयों की होगी जांच, शिक्षकों व छात्रों का करेंगे सत्यापनजांच समितियों का गठन राज्य सरकार के निर्देश पर कैमूर जिले के अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की जांच के लिए डीईओ ने त्रिस्तीय समिति गठित की है। समिति के सदस्य जिले के तीनों अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की स्थल जांच करेंगे। जांच कर इसकी रिपोर्ट डीईओ को सौंपेंगे। जांच का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों एव...