संस्कृत विद्यालयों की दस नियुक्तियां हाईकोर्ट ने की निरस्त
आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में नियम विरुद्ध नियुक्तियों के मामले में डीआईओएस ने सभी संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में हुई नियुक्तियों का ब्योरा तलब किया है। कई संस्थाएं जांच के दायरे में हैं और विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि प्राचीन धर्म संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रयागपुर भुवना बुजुर्ग में तत्कालीन प्रबंधक पर तथ्यों को छिपाकर और कूटरचित अभिलेख तैयार कर तत्कालीन डीआईओएस की मिलीभगत से संस्कृत नियमों के विपरीत दस नियुक्तियां करने का आरोप है। इन नियुक्तियों को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान डीआईओएस से विस्तृत आख्या मांगी थी। विभाग ने न्यायालय को बताया कि वर्तमान में उत्तर मध्यमा स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.