संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की जमीनी जांच के 21 प्रखंडों में त्रिसदस्यीय टीम गठित
मधुबनी, जून 10 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की वास्तविक स्थिति की जांच अब जमीनी स्तर पर की जाएगी। शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी 21 प्रखंडों में त्रिसदस्यीय निरीक्षण समिति का गठन कर दिया है। डीएम आनंद शर्मा के आदेश के अनुसार गठित समितियां अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में स्थित सभी संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारी की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे वर्षों से अनुदान प्राप्त कर रहे संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी तथा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रखंड पदाधिकारी को अध्यक्ष की जिम्मेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.