मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग एवं आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत वाङ्मय में परिवार प्रबंधन विषय पर गुरुवार को शुरू हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। इसके पूर्व दो दिनों में देशभर के 25 विश्वविद्यालयों से आए करीब 150 शोधार्थियों ने 34 विषयों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।इस संगोष्ठी के प्रथम दिन संगोष्ठी का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ था। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के प्रो. (डॉ.) गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि, वेद, रामायण और महाभारत में निहित ऋषियों के विचार आज भी पारिवारिक सामंजस्य के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- विवि औ...