हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी व बैठकी होली गायकी इन दिनों पूरे शबाब पर है। शुक्रवार को सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित होली गायन कार्यक्रम में हिमालय संगीत शोध समिति व महिला होल्यारों ने पारंपरिक कुमाउनी होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। 'मेरो रंगीलो देवर घर आ रौ छै' व 'मोहे ना सताओ प्यारी' जैसे गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पुरुष टोली में डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी, महंत पूरनचन्द्र पाठक, खीमानंद वृजवासी, अशोक वार्ष्णेय व पं. दयाकिशन उपाध्याय ने समवेत स्वर में 'होली खेल रहे नन्दलाल वृन्दावन की कुंज गलीन में' प्रस्तुत किया। महिला टोली में कमला पांडे, लता तिवारी, पुष्पा जोशी, माया पांडे व नीमा विष्ट ने बैठकी होली से समां बांधा। कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज कुमार पांडे सहित...