संस्कृत महाविद्यालय के मेधावी ब्रह्मचारियों को सम्मानित किया
बागपत, मई 19 -- बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें खेल, योगासन, व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले ब्रह्मचारियों को पुरस्कृत किया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने किया। समारोह में योगासन, खेल, कबड्डी, निशानेबाजी, दौड़, पीटी, संस्कृत लेखन व भाषण प्रतियोगिता तथा अपनी कक्षाओं में अव्वल रहने वाले ब्रह्मचारियों निखिल, हनी, वीर कौशिक, अक्षांश, वासु, शिवम वशिष्ठ, शनि प्रजापति, शांतनु, अविरल, मयंक चौधरी, कुणाल राठी, वंश चौधरी, सूर्यांश, ऋषभ, आदित्य, कृष्णा, विराट, वरुण व देव को सम्मानित किया गया। देवेंद्र शास्त्री के संचालन में हुए समारोह में नारी शक्ति फाउंडेशन अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आचार्य गुरवचन शास्त्री, विजय कुमार, संजीव, विपिन राणा, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.