शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं 9 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 20 जनवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। जिले में परीक्षाओं का केंद्र मुमुक्षु आश्रम स्थित संस्कृत महाविद्यालय रहेगा। श्री दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम के कार्यवाहक प्राचार्य आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्री प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ ही आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्र महाविद्यालय परिसर में ही बनाए जाने से छात्रों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित समय सारिणी और अन्य जानकारी के लिए छात्र महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्...