लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यृपी में संस्कृत बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी को समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने गुरुवार को संस्कृत बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी। बोर्ड के सचिव शिव लाल ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक के परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो पालियों में संस्कृत बोर्ड परीक्षा होगी। पहली पाली 8.30 बजे से 11.45 बजे तक की होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम के 5.15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को रविवार होने के कारण उस दिन कोई परीक्षा नहीं होगी। शेष 28 फरवरी तक लगातार दोनो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.