संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित
चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ की ओर से प्रभुपुर स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत कुल 144 परीक्षार्थियों में 124 उपस्थित रहे। जबकि 20 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा (द्वितीय वर्ष) गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.