देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में 1464 के सापेक्ष 868 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 596 परीक्षार्थी कड़ाई के कारण अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पहली पाली में दसवीं, ग्यारहवीं व दूसरी पाली में बारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई जा रही है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय(दसवीं)के सामाजिक विज्ञान विषय एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (ग्यारहवीं) के समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, पौरोहित्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय(बारहवीं) के समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, पौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.