सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जनपद में उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 888 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है, उनमें श्री भागीरथी संस्कृत माध्ययमिक विद्यालय धेंसानानकार, श्री पाणनीय गुरुकुल महाविद्यालय दयानंद नगर कोल्हुई, श्री मुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एकडेंगवा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर पूर्व मध्यमा द्वितीय के 429 छात्र, उत्तर मध्यमा प्रथम के 281 व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.