सीतापुर, अप्रैल 25 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा 2026 में जिले के होनहारों ने परचम फहराया है। शनिवार को पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) व उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम की सूची जारी कर दी गई है। हाईस्कूल की परीक्षा में केन यूनियन माध्यमिक संस्कृत विद्यालय, हरगांव तीर्थ के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। इस विद्यालय की छात्रा वैशाली ने हाईस्कूल परीक्षा में 700 में से 560 अंक (80 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय की कुमकुम 539 अंकों के साथ दूसरे और नगीना 535 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर भी इसी विद्यालय की माही रहीं, जबकि पांचवां स्थान संयुक्त रूप से शुभ मिश्रा, रेखा शुक्ला और अंश शुक्ला ने साझा किया। यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड परीक्षा: कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.