आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। संस्कृत बोर्ड की बुधवार को उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11 केंद्रों पर हुई। इस दौरान कुल 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दस्ता केंद्रों पर लगातार चक्रमण करते रहे। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम की रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 273 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.