मेरठ, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड का शुक्रवार को पूर्व मध्यमा (10) व उत्तर मध्यमा प्रथम (11), उत्तर मध्यमा द्वितीय (12) का परीक्षाफल घोषित हुआ। उत्तर मध्यमा द्वितीय (12) में श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के छात्र दुर्गेश मिश्रा ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका लक्ष्य सेना में धर्मगुरु बनने का है। उनके अनुसार सेना में रीलिजियस टीचर का एक पद होता है। उसकी तैयारी वह कर रहे हैं। वहीं श्री धर्मदास जैन देवनागरी संस्कृत विद्यालय कांबोह गेट मेरठ के छात्र अखिल द्विवेदी ने 72.58 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड रिजल्ट- जोड़... श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के छात्र अनिरुद्ध शर्मा ने 72.17 प्रतिशत अंकों के सा...