आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में शनिवार को संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की पहली पाली की परीक्षा 11 केंद्रें पर हुई। इस परीक्षा में 441 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सचल दस्ता भ्रमण कर रही थी। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया शनिवार को पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की गणित और गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 938 मे से 497 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 441 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं सवा पांच बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.