हापुड़, अप्रैल 25 -- माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड का पूर्व मध्यमा 10वीं एवं उत्तर मध्यमा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां हापुड़ जनपद में हाईस्कूल में गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ततारपुर के छात्र अनिरुद्ध शर्मा ने 78.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि इंटरमीडिएट में भी इसी स्कूल के भविष्य चौहान ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर बने। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया।संस्कृत विद्यालय शिक्षण समिति के जिला अध्यक्ष एवं गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के आचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड का पूर्व मध्यमा 10वीं एवं उत्तर मध्यमा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। यह भी पढ़ें- जेपी संस्कृत विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से...