पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- गोविंद, बेरीनाग। महाविद्यालय में संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत विषय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपा पंत ने किया। प्रतियोगिता में करन सिंह बोरा ने पहला, शीतल बोरा ने दूसरा व मीनाक्षी खाती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान निर्णायक के रूप में डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. कवींद्र सिंह बोरा रहे। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. अश्विन कुमार, डॉ. लक्ष्मण सिंह देव, डॉ. मुकेश लाल शाह सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.