धनबाद, मई 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। झरिया स्टेशन रोड पर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में हर संस्कृत पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी पुरुषोत्तम मास को ध्यान में रख कर छात्रों को भगवान विष्णु के श्लोकों का पठन-पाठन कराया गया। इसके साथ-साथ संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत इत्यादि का अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य पाठशाला की वरिष्ठ छात्रा हर्षिता गोयल ने किया। जबकि धनबाद गुजराती ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष सोना रावल, पूर्व अध्यक्ष प्रीति त्रिवेदी, सचिव बानी पंड्या, कोषाध्यक्ष मौसमी त्रिवेदी, मयूरी त्रिवेदी, दीपाली त्रिवेदी, जश्मीना जोशी ने प्रसाद वितरण किया।‌ पाठशाला में चेल्सी गोयल, माही कुमारी, प्राची कुमारी, संजना कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, वैष्णवी कुमारी, स्वा...