धनबाद, अप्रैल 19 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को भगवान परशुराम के प्रति श्लोक पढ़ाया गया। इसके अलावे संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत आदि का अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। परेश ठक्कर एवं कुमुदिनी ठक्कर की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर हर्षिका गोयल, चेल्सी गोयल, प्राची कुमारी, कुमकुम, लक्ष्मी, दिव्या, वैष्णवी, सावनी, सुहानी, श्रृष्टि, संध्या, आस्था, श्रद्धा, सौम्या, सोनाली, लाडो, संजना, दीपिका, लव्यांस,अनमोल, बिष्णु, दिव्यांश, सूरज, सत्या, शिवांश ,राजवीर, रितुराज, देवम, युगवीर,अनमोल आदि थे। यह भी पढ़े...